
MADHUBANI:- मधुबनी कलेक्ट्रिएट नीलामी पर जिला न्यायालय का नया आदेश, 10 दिसंबर को होगी अगली नीलामी
मधुबनी, 28 नवंबर। मधुबनी कलेक्ट्रिएट परिसर में होने वाली नीलामी को लेकर जिला न्यायालय ने नया आदेश जारी कर दिया है। अब अगली नीलामी 10 दिसंबर को होगी। इसको लेकर कलेक्ट्रिएट परिसर में नया नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।
दरअसल, 26 नवंबर को तय नीलामी प्रक्रिया में कोई बोलीदाता नहीं पहुंचा था। नीलामी के लिए तय समय पर अधिकारी मौके पर मौजूद थे, लेकिन बोली लगाने वाला कोई नहीं आया। इस कारण नीलामी की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी और उसे स्थगित करना पड़ा। इसके बाद जिला न्यायालय की ओर से नई तारीख जारी की गई। न्यायालय के आदेश के बाद 10 दिसंबर को फिर से नीलामी कराने का निर्णय लिया गया है। संबंधित विभाग की ओर से इसकी सूचना सार्वजनिक की गई है ताकि इच्छुक बोलीदाता समय पर पहुंच सकें।
कलेक्ट्रिएट परिसर में चस्पा किए गए नोटिस में नीलामी की नई तिथि, समय और शर्तों का उल्लेख किया गया है। इच्छुक लोगों से कहा गया है कि वे नोटिस में दी गई शर्तों के अनुसार ही नीलामी में भाग लें। बताया जा रहा है कि पिछली बार बोलीदाता नहीं आने के पीछे नीलामी की शर्तों, जमानत राशि और अन्य औपचारिकताओं को लेकर असमंजस रहा। अब उम्मीद जताई जा रही है कि 10 दिसंबर की नीलामी में बोलीदाता पहुंचेंगे और प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।



