भारत

आज रविवार को मुंबई लोकल पर मेगा ब्लॉक, मध्य और पश्चिम रेलवे पर कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

मुंबई- 22 नवंबर। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं आज रविवार को मेगा ब्लॉक के कारण प्रभावित रहेंगी। मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे ने रखरखाव और मरम्मत कार्यों के लिए अलग-अलग रेलखंडों पर ब्लॉक लिया है। इसके चलते कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों को स्लो लाइन पर चलाया जाएगा। ऐसे में लाखों यात्रियों को यात्रा के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मध्य रेलवे के अनुसार, ठाणे और कल्याण के बीच मेन लाइन के फास्ट कॉरिडोर पर सुबह 10:40 बजे से दोपहर 3:10 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से सुबह 9:34 बजे से दोपहर 2:17 बजे के बीच रवाना होने वाली डाउन फास्ट और सेमी-फास्ट लोकल ट्रेनों को स्लो लाइन पर चलाया जाएगा। वहीं, कल्याण से सुबह 10:20 बजे से दोपहर 2:58 बजे के बीच रवाना होने वाली अप फास्ट लोकल भी स्लो लाइन पर डायवर्ट रहेंगी। ये ट्रेनें सभी स्टेशनों पर रुकेंगी और लगभग 10 मिनट की देरी से चल सकती हैं।

हार्बर लाइन पर सीएसएमटी और चुनाभट्टी के बीच सुबह 10:40 बजे से शाम 4:40 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इसके चलते वाशी, बेलापुर और पनवेल की ओर जाने वाली सेवाएं सुबह 10:10 बजे से शाम 4:47 बजे तक प्रभावित रहेंगी। वहीं, सीएसएमटी की ओर आने वाली हार्बर लाइन की लोकल ट्रेनें सुबह 9:12 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक प्रभावित रहेंगी। बांद्रा और गोरेगांव रूट पर भी इसका असर पड़ेगा।

हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए पनवेल और कुर्ला के बीच 20 मिनट के अंतराल पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रांस-हार्बर लाइन की सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। हार्बर लाइन के यात्री सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक मेन लाइन और पश्चिम रेलवे के मार्ग से यात्रा कर सकेंगे।

दूसरी ओर, पश्चिम रेलवे की ओर से चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल के बीच पांच घंटे का जंबो ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले लोकल ट्रेन सेवाओं और समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!