भारत

सहारनपुर में पुलिस से बड़ी चूक, जज की जगह ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, जांच के आदेश

सहारनपुर, 21 नवंबर। सहारनपुर के सर्किट हाउस में शनिवार को अलग ही कांड हो गया। सुप्रीम कोर्ट के जज के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर के लिए तैनात पुलिसकर्मियों ने AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को ही जज समझकर गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया।

ओवैसी भी पुलिसकर्मियों के सामने खड़े हो गए और फुल गार्ड ऑफ ऑनर लिया। इसके बाद अपना काफिला लेकर रवाना हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, शनिवार सुबह करीब 11 बजे सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस मनमोहन सिंह के पहुंचने का कार्यक्रम था। उनके सम्मान में पुलिस की टुकड़ी पहले से तैनात थी।

इसी बीच ओवैसी अपने काफिले के साथ सर्किट हाउस पहुंच गए। काफिला और सुरक्षाकर्मियों को देखकर पुलिसकर्मी भ्रमित हो गए और उन्होंने ओवैसी को ही वो वीआईपी समझ लिया, जिनके लिए सलामी की तैयारी थी।
मामले पर ओवैसी ने कहा कि मुझे जानकारी नहीं थी, मुझे बोला गया तो मैं खड़ा हो गया।

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने कहा कि प्रोटोकॉल सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए था। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने गलती से सांसद को सलामी दे दी। यह अनजाने में हुआ। हालांकि पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

जांच ग्रामीण एसपी मयंक पाठक को सौंपी गई है।
ओवैसी और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे, जो बाद में रद्द हो गई। इसके बाद दोनों नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मुलाकात की और 5 सितंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद गिराए जाने के मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग वाला ज्ञापन सौंपा।

यूपी गार्ड एंड एस्कॉर्ट रूल्स के मुताबिक, गार्ड ऑफ ऑनर मुख्य रूप से वर्दीधारी अधिकारियों और तय dignitaries के लिए है। सांसदों-विधायकों को सिर्फ पद के आधार पर गार्ड ऑफ ऑनर देने का प्रावधान नहीं है, उन्हें सिर्फ संतरी की साधारण सलामी मिलती है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!