बिहार

MADHUBANI: समर्पण ही भक्ति की सबसे बड़ी साधना, भगवान की शरण में ही सच्चा सुख- आचार्य विनय चेतन शास्त्री

हरिपुर ड्योढ़ी में भागवत कथा का प्रथम दिन : माहात्म्य वर्णन से हुआ कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

मधुबनी – 20 नवंबर। पंडौल प्रखंड अंतर्गत हरिपुर ड्योढ़ी में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन माहात्म्य वर्णन किया गया। भव्य कलश यात्रा के बाद दोपहर बाद कथा का शुभारंभ हुआ।

भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ आगाज
सात दिवसीय भव्य श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। दामोदर मास (कार्तिक मास) के पावन अवसर पर आयोजित यह आध्यात्मिक महोत्सव 20 से 26 नवंबर तक चलेगा। सुबह हरिपुर ड्योढ़ी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। कलश लिए महिलाएं, युवतियां और श्रद्धालु भजन-कीर्तन के साथ गांव की परिक्रमा करते हुए कथा स्थल पहुंचे। कथा स्थल पर आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया गया है। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

माहात्म्य वर्णन से हुआ कथा का शुभारंभ
अयोध्या धाम से पधारे प्रख्यात शास्त्रोपासक एवं भागवत मर्मज्ञ आचार्य विनय चेतन शास्त्री जी महाराज ने प्रथम दिन श्रीमद्भागवत महात्म्य का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल एक ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह भगवान श्रीकृष्ण का साक्षात स्वरूप है। इसके श्रवण मात्र से मनुष्य के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। जीवन में शांति, भक्ति और आनंद की प्राप्ति होती है।

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने मन, वचन और कर्म से भगवान के प्रति समर्पित हो जाए, उसका जीवन धन्य हो जाता है। समर्पण ही भक्ति की सबसे बड़ी साधना है। अहंकार को त्यागकर जब जीव भगवान की शरण में जाता है, तब उसे सच्चा सुख और मुक्ति प्राप्त होती है।
उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने से हृदय शुद्ध होता है, मन में श्रद्धा बढ़ती है और व्यक्ति धर्म के मार्ग पर चलने लगता है। कलियुग में भागवत कथा ही सबसे सरल और प्रभावी साधन है, जिसके माध्यम से मनुष्य भगवान को प्राप्त कर सकता है।

भजनों से झूमे श्रद्धालु, पाग-दोपट्टा से हुआ सम्मान
कथा के दौरान संगीतमय भजनों और कीर्तन से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजन पर झूमते नजर आए। जगह-जगह से आए श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया।
कथा वाचन शुरू होने के मौके पर बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा, नीतू झा द्वारा आचार्य विनय चेतन शास्त्री जी महाराज को मिथिला की पहचान पाग, दोपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा के सौजन्य से आयोजित यह ज्ञान महायज्ञ 26 नवंबर तक चलेगा। प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से संध्या 7 बजे तक कथा प्रवचन होगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!