
MADHUBANI: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे व्यवसायों पर होगी कार्रवाई, गिलेशन बाजार में 15 से 17 दिसंबर तक लगेगा विशेष कैंप
मधुबनी, 19 नवंबर। नगर निगम मधुबनी क्षेत्र में संचालित सभी प्रकार के व्यवसायों एवं प्रतिष्ठानों के लिए व्यवसाय अनुज्ञप्ति (ट्रेड लाइसेंस) लेना अनिवार्य कर दिया गया है। बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 344 के तहत बिना लाइसेंस के व्यवसाय संचालित करना गैर-कानूनी है।
नगर निगम ने पाया गया है कि अधिकांश व्यवसाय एवं प्रतिष्ठान बिना व्यवसाय अनुज्ञप्ति प्राप्त किए ही संचालित किए जा रहे हैं। इसी को देखते हुए नगर निगम ने सभी व्यवसायियों को लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश दिया है।
व्यवसायियों की सुविधा के लिए 15.12.2025 से 17.12.2025 तक गिलेशन बाजार में विशेष कैंप का आयोजन किया गया है। कैंप में व्यवसाय अनुज्ञप्ति निर्गत की जाएगी।
निर्धारित अनुज्ञप्ति शुल्क इस प्रकार है।.500 वर्गफीट तक – 500 रुपये। 501 से 1000 वर्गफीट तक। 1000 रुपये।
1001 से 1500 वर्गफीट तक 1500 रुपये। 1501 वर्गफीट से अधिक 2500 रुपये।
कैंप में लाने वाले दस्तावेज पैन कार्ड, आधार कार्ड दुकान से संबंधित स्वामित्व, लीज दस्तावेज आवश्यक होगा।
नगर निगम द्वारा कैंप के आयोजन हेतु टीम का गठन किया गया है। पर्यवेक्षण का कार्य नगर प्रबंधक रीतू कुमारी एवं विनय प्रकाश द्वारा किया जाएगा।
नगर आयुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, कर्मियों को आदेश दिया है कि निर्धारित तिथि को ससमय कैंप स्थल पर उपस्थित रहें।
नगर निगम ने सभी व्यवसायियों से अपील की है कि विशेष कैंप में पहुंचकर अपने-अपने व्यवसायों का व्यवसाय अनुज्ञप्ति निर्गत करवाना सुनिश्चित करें, अन्यथा बिना लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



