विश्व

ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका, वाशिंगटन का ऐतिहासिक गोल्फ कोर्स-पार्क नही होगा बंद, संघीय जज ने अस्थायी रोक लगाई

वाशिंगटन (अमेरिका)- 15 नवंबर। वाशिंगटन डीसी में ट्रंप प्रशासन के एक ऐतिहासिक गोल्फ कोर्स और पार्क को बंद करने के फैसले पर एक संघीय जज ने अस्थायी रोक लगा दी। राष्ट्रपति ट्रंप इसे एक नए “विश्व स्तरीय चैंपियनशिप” कोर्स में बदलना चाहते हैं। अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज एना रेयेस ने फैसला सुनाया कि ट्रंप प्रशासन ईस्ट पोटोमैक पार्क और उसके गोल्फ कोर्स को बंद नहीं कर सकता, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन के लिए इनका सक्रिय रूप से प्रबंधन करना अनिवार्य नहीं है।

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, संघीय जज ने वाशिंगटन डीसी के एक संरक्षण समूह और दो स्थानीय गोल्फरों का पक्ष लिया। उनका तर्क था कि 15 नवंबर को ईस्ट पोटोमैक पार्क को बंद करने का फैसला ट्रंप प्रशासन की उस योजना का हिस्सा है जिसके तहत वे इस कोर्स को फिर से डिजाइन करके इसे गोल्फ कोर्स आर्किटेक्ट टॉम फैजियो द्वारा तैयार किए गए ‘चैंपियनशिप-स्टाइल’ वेन्यू में बदलना चाहते हैं।

जज रेयेस ने कहा कि प्रस्तावित कोर्स को बंद करने के लिए ट्रंप प्रशासन द्वारा दिए गए तर्क केवल बहाने थे। उन्होंने कहा, “सरकार पार्क को बंद करने के लिए नए-नए तर्क गढ़ रही है। जबकि वह यह भी कहती रही है कि वह राष्ट्रपति के निर्देश का पालन करने के लिए पार्क को बंद कर देगी।”

‘डेमोक्रेसी फॉरवर्ड’ की वरिष्ठ कानूनी सलाहकार कैथरीन कैरोल ने कहा, “हम आभारी हैं कि एक बार फिर अदालत ने हस्तक्षेप किया है। इससे ट्रंप-वेंस प्रशासन द्वारा राष्ट्रपति के एक और ‘शौकिया प्रोजेक्ट’ के कारण होने वाले अपूरणीय नुकसान को रोका जा सका है।” उन्होंने कहा, “ईस्ट पोटोमैक पार्क को नष्ट करने की प्रशासन की इस अजीब जिद से एक ऐसा अनमोल पार्क छिन जाता, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती थी। हमें इस अस्थायी राहत को हासिल करने के लिए इस गठबंधन के साथ काम करने पर गर्व है।”

न्याय विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया, “अदालत ने यह माना है कि ‘नेशनल पार्क सर्विस’ अपनी सुविधाओं तक लोगों की पहुंच को सीमित कर सकती है।न्याय विभाग अदालत में हमेशा ट्रम्प प्रशासन के एजेंडे का पुरजोर बचाव करेगा।” रेयेस कई महीनों से ‘ईस्ट पोटोमैक गोल्फ लिंक्स’ के लिए राष्ट्रपति की योजनाओं से जुड़ी कानूनी चुनौती की देखरेख कर रही हैं। यह वाशिंगटन में स्थित एक पब्लिक गोल्फ कोर्स है। यह 1920 के दशक में खुला था। पिछले महीने विवाद तब और बढ़ गया जब नेशनल पार्क सर्विस ने जज को सूचित किया कि वे गोल्फ कोर्स से पेड़ हटाएंगे और फिर एक ही सप्ताहांत (वीकेंड) के दौरान 500 से अधिक पेड़ काट दिए।

इसके बाद रेयेस ने एक आदेश जारी कर ट्रंप प्रशासन को और अधिक पेड़ काटने से रोक दिया। साथ ही, उन्होंने न्याय विभाग को निर्देश दिया कि नेशनल पार्क सर्विस भविष्य में गोल्फ कोर्स पर जो भी कदम उठाने की योजना बनाए उसकी जानकारी उन्हें पहले दी जाए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!