
MADHUBANI: बलिराजगढ़ में ASI द्वारा गोली चलाने की घटना पर पीड़ित परिवारों से मिले पप्पू यादव, 50-50 हजार की सहायता दी, न्यायिक जांच की मांग
मधुबनी, 07 नवंबर। मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव में ASI चंद्रमोहन सिंह द्वारा चार लोगों को गोली मारने की घटना के बाद आज सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पीड़ित परिवारों से मुलाकात की गई। इस घटना में अशोक यादव की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए थे।
पप्पू यादव पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान उनके दुख-दर्द को साझा किया गया, शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई और पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि बाबूबरही की घटना बेहद शर्मनाक और हृदयविदारक है। सवाल उठाया गया कि आखिर बिहार में ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों हो रही हैं?
उन्होंने कहा कि मधुबनी में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, भरत तिवारी प्रकरण और NEET की बेटी की हत्या के मामले में पुलिस की संदिग्ध कार्यशैली ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
बताया गया कि वहां पता चला कि ASI चंद्रमोहन सिंह पर पहले भी डायल 112 की गाड़ी से दो युवकों को कुचलकर मारने के आरोप लगे थे। इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पुलिस का काम जनता की रक्षा करना है, न कि जनता के मन में भय पैदा करना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष न्यायिक जांच, पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और
दोषियों को कठोर सजा मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि समाज में जातिगत नफरत और पुलिसिया दमन के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। वर्दी चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है।
बता दें, बाबूबरही कांड में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह पर वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा पहले ही 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है।



