
MADHUBANI:- बाबूबरही कांड के फरार अपराधी सअनि चन्द्रमोहन सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित, SSP ने जारी किया आदेश
मधुबनी, 07 नवंबर। वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी ने बाबूबरही थाना कांड संख्या-576/26 के फरार अपराधी की गिरफ्तारी में सूचना देने वाले, सहयोग करने वाले के लिए नई पुरस्कार नीति के तहत 25,000 रुपये (पच्चीस हजार) के पुरस्कार की घोषणा की है।
यह आदेश वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मधुबनी (डीसीबी शाखा) के तहत जारी किया गया है। फरार अपराधकर्मी का नाम सअनि चन्द्रमोहन सिंह, पिता रविन्द्र सिंह, पता-चिलहरी, थाना-डुमराँव,जिला-बक्सर के खिलाफ मधुबनी जिला के बाबूबरही थाना कांड संख्या- 576/26 में बिहार सरकार गृह विभाग निहित प्रावधानों के आलोक में यह पुरस्कार घोषित किया गया है।
पुरस्कार की वैधता दो (02) वर्ष की होगी। आदेश में कहा गया है कि जो भी नागरिक, पुलिसकर्मी, अपराधकर्मी के संबंध में सूचना देकर गिरफ्तारी में सहयोग प्रदान करेगा, वह पुरस्कार की राशि प्राप्त करने के योग्य होगा।



