
अठारहवीं बिहार विधानसभा का चतुर्थ सत्र 30 नवंबर से, राज्यपाल ने किया आहूत
पटना, 07 नवंबर। बिहार के राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अठारहवीं बिहार विधानसभा के चतुर्थ सत्र को 30 नवंबर को सुबह 11.00 बजे बिहार विधान सभा वेश्म, पटना में आहूत किया है।
इस संबंध में संसदीय कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी की है। विधान सभा सचिवालय के प्रभारी सचिव संजय कुमार सिंह ने पत्र के माध्यम से सभी सदस्यों से सत्र में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
30 नवंबर, सोमवार: शपथ ग्रहण, प्रतिज्ञान (यदि हो), सत्र में नहीं रहने की अवधि में राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियां पटल पर रखी जाएंगी, वित्तीय वर्ष 2026-27 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी का उपस्थापन, शोक प्रकाश। कटौती प्रस्ताव की सूचना की अंतिम तिथि: 30 नवंबर, अपराह्न 3.00 बजे तक।
01 दिसंबर, मंगलवार और 02 दिसंबर, बुधवार: राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य।
03 दिसंबर, बृहस्पतिवार: द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद-विवाद, मतदान एवं तत्संबंधी विनियोग विधेयक।
04 दिसंबर, शुक्रवार: गैर सरकारी सदस्यों के कार्य – गैर सरकारी संकल्प। संकल्प की सूचना की अंतिम तिथि: 19 नवंबर, अपराह्न 3.00 बजे तक। शलाका (बैलेट) की तिथि: 26 नवंबर, अपराह्न 5.00 बजे।
सचिवालय ने स्पष्ट किया है कि यदि 04 दिसंबर के बाद भी सत्र चलाना आवश्यक हुआ, तो अलग से अनुपूरक कार्यक्रम जारी किया जाएगा।



