
MADHUBANI:- दीपावली-छठ पर निर्बाध बिजली के लिए 24×7 कंट्रोल रूम, जारी हुआ रोस्टर
मधुबनी, 07 नवंबर। दीपावली एवं छठ महापर्व पर जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल मधुबनी ने 24×7 इमरजेंसी कंट्रोल रूम गठित कर दिया है।
विद्युत कार्यपालक अभियंता द्वारा जारी आदेश के अनुसार फ्यूज कॉल सेंटर के अलावा अलग से कंट्रोल रूम काम करेगा। कंट्रोल रूम विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, मधुबनी के कक्ष में रहेगा। इसके लिए दो नंबर जारी किए गए हैं – 9264456414 और 9031633815।
दीपावली 08 नवंबर को ड्यूटी:
-सुबह 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक – मो. मुस्ताक, प्रधान लिपिक (8541858635)
-दोपहर 02 बजे से रात 10 बजे तक – मो. एजाज, कार्यपालक सहायक (9534949242)
-रात 10 बजे से सुबह 06 बजे तक – मो. सरबर आलम, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर (7277405111)
छठ पूजा 15-16 नवंबर को ड्यूटी:
-15 नवंबर सुबह 06 से दोपहर 02 बजे तक – मो. जियाउल हक, सहायक आईटी मैनेजर (7368800263)
-15 नवंबर दोपहर 02 से रात 10 बजे तक – मो. एजाज (9534949242)
-15 नवंबर रात 10 से सुबह 06 बजे तक – मो. सरबर आलम (7277405111)
-16 नवंबर सुबह 06 से दोपहर 02 बजे तक – मो. मुस्ताक (8541858635)
सभी कनीय विद्युत अभियंता अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित रहकर कंट्रोल रूम के संपर्क में रहेंगे। सहायक विद्युत अभियंता आपूर्ति व्यवस्था पर नजर रखेंगे और जरूरत पड़ने पर कार्यपालक अभियंता से 24×7 संपर्क में रहेंगे।



