
भारत
PM मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा- जवानों के साथ मनाऊंगा दीपावली
नई दिल्ली, 07 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि दीपावली रोशनी का पर्व है, जो अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वे दीपावली वीर जवानों के साथ मनाएंगे। इस परंपरा को वे इस बार भी जारी रखेंगे। पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर सभी को शुभ दीपावली की बधाई दी।



