बिहार

डॉ. इंतेखाब आलम को लोजपा (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर नजरे आलम ने दी बधाई

दरभंगा- 06 नवंबर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सिटी हॉस्पिटल, दरभंगा के संचालक डॉ. इंतेखाब आलम को जनता दल यूनाइटेड के सदस्य सह राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ नजरे आलम ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

नजरे आलम ने कहा कि डॉ. इंतेखाब आलम लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। चिकित्सा क्षेत्र में उनकी पहचान के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। उनका परिवार भी चिकित्सा सेवा से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि दरभंगा के एक चिकित्सक को राष्ट्रीय स्तर पर इतनी महत्वपूर्ण राजनीतिक जिम्मेदारी मिलना जिले के लिए गौरव की बात है। उम्मीद है कि डॉ. इंतेखाब आलम अपने अनुभव, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता के बल पर संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत करेंगे तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।

नजरे आलम ने उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके राजनीतिक सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!