
CBSE ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं
नई दिल्ली- 06 नवंबर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा-2027 की डेटशीट जारी कर दी है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी।
डेटशीट के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 9 मार्च 2027 को समाप्त होंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले ही डेटशीट जारी की है, ताकि छात्र, अभिभावक और स्कूल पहले से तैयारी कर सकें।
कितने विषय, कितने छात्र-कक्षा 10वीं में 83 विषयों और कक्षा 12वीं में 121 विषयों की परीक्षा होगी। इस बार कक्षा 10वीं में 26.5 लाख से अधिक और कक्षा 12वीं में 19.8 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत हैं। डेटशीट स्कूलों द्वारा भेजी गई List of Candidates (LOC) के आधार पर तैयार की गई है।
प्रैक्टिकल परीक्षा—
भारत और विदेश के स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा व आंतरिक मूल्यांकन 1 जनवरी 2027 से शुरू होगा। वहीं शीतकालीन क्षेत्र के स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 के बीच होगी।
मुख्य तिथियां एक नजर में—
*विवरण* *तिथि*
डेटशीट जारी 6 नवंबर 2026
परीक्षा शुरू 16 फरवरी 2027
कक्षा 10वीं समाप्त 9 मार्च 2027, कक्षा 12वीं समाप्त 9 अप्रैल 2027, परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से
छात्र पूरी विषयवार डेटशीट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।



