
बिहार
SSB की कार्रवाई, 28.2 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
मधुबनी- 06 नवंबर। 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने भारत-नेपाल सीमा पर ‘ए’ समवाय हरने के जवानों ने 28.2 लीटर नेपाली शराब जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी भी बरामद की गई है।
भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 279/17 के करीब हरने से हरलाखी जाने वाली सड़क पर मस्जिद के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को गश्ती दल ने रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली। स्कूटी की डिक्की की जांच करने पर 94 बोतल नेपाली शराब (सोफी) बरामद हुई।
48वीं वाहिनी SSB जयनगर द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों की रोकथाम और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सतर्कता एवं निगरानी रखी जा रही है।



