बिहार

MADHUBANI:- भारतीय चेतना पार्टी का 11 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना, मांगें नहीं मानी तो होगा बड़ा आंदोलन

मधुबनी, 05 नवंबर। भारतीय चेतना पार्टी मधुबनी जिला कमेटी द्वारा नगर भवन अंबेडकर प्रतिमा के निकट 11 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना का आयोजन विनोद प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार महतो ने नगर निगम में बढ़ते हुए होल्डिंग टैक्स एवं भ्रष्ट अफसरों की मनमानी व भू-माफियाओं द्वारा अधिकांश कुआं, तालाबों को मिट्टी भराकर बेच दिए जाने के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर रोष प्रकट किया।
उन्होंने लंबित स्टॉर्म ड्रेनेज प्रोजेक्ट में लूट-खसोट, सरकारी जमीन के 47 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, शवदाहगृह, कोल्ड स्टोरेज, परिवहन ट्रेनिंग ट्रैक को शीघ्र चालू करने, गिरधारी पब्लिक लाइब्रेरी प्रारंभ करने, जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में योग प्रशिक्षकों की भर्ती, सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि 1100 से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रतिमाह करने, भूमिहीन गरीबों को वासगीत पर्चा शीघ्र उपलब्ध कराने, गौशाला कमेटी की पुनर्गठन एवं उसके आय-व्यय की जांच करने, नल-जल योजना एवं बिजली बिल में आ रही अनियमितता, फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करने वाले, छोटे दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस से मुक्ति दिलाने, शहरी आवास योजना के घोटाला, क्षतिग्रस्त सड़क, नाला, पुल, पुलिया आदि को अविलंब बनवाने, पार्किंग की सुविधा एवं जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने आदि कई मुख्य मुद्दों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि 11 सूत्री मांगों की पूर्ति नहीं किए जाने की स्थिति में बड़े आंदोलन की जाएगी।

धरना को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश उषाकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश साह, राष्ट्रीय प्रवक्ता शंकर पासवान, नगर निगम प्रभारी रविशंकर श्रीवास्तव, आशा देवी, दयावती देवी, कौशल्या देवी, सुशीला देवी, महेश्वर पासवान, मो. अहसान, मो. अशरफ, लक्ष्मी कुमार साह सहित कई अन्य ने भी संबोधित किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!