
बिहार
MADHUBANI:- ऐसी इंजीनियरिंग का नमूना देश में कहीं नहीं मिलेगा! मधुबनी में सड़क से ऊंचा नाला, लोग सड़क छोड़ नाले पर चलने को मजबूर
मधुबनी- 04 नवंबर। ऐसी इंजीनियरिंग का नमूना आपने देश में कहीं नहीं देखा होगा। यह है मधुबनी नगवा पर निगम क्षेत्र के पं. विनोदानंद कॉलोनी की सड़क और नाला।
इस सड़क पर पहले तीन-चार फीट ऊंचा नाला का निर्माण किया गया। फिर नाला पर चढ़ने में सुविधा के लिए सड़क पर एक जगह छोटा सड़क (सीढ़ी) बना दिया गया है। सीढी की एक ओर बाइक चढ़ाने के लिए स्लोप दिया गया है। यह है मधुबनी नगर निगम के कमाल की बात।
नाला की ऊंचाई बढ़ने से अब सड़क पर जलजमाव की सुविधा हो गई है। यह बात अलग है कि लोग जलजमाव से बचने के लिए सड़क की बजाय नाला पर आवाजाही करते हैं।
यह बात अलग है कि बाइक सवार सड़क पर चलते हैं। छोटे बच्चों को नाला पर आवागमन से दुर्घटना की समस्या बनी रहती है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सड़क पर पानी भरा है और लोग ऊंचे नाले की दीवार पर चल रहे हैं।



