मधुबनी 5 नवंबर को आएंगे तेजस्वी यादव, दोपहर 02:35 बजे दरभंगा एयरपोर्ट से करेंगे प्रस्थान, बाबूबरही में दिवंगत अशोक यादव के घर जाएंगे
मधुबनी। नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव कल गुरुवार 05 नवंबर को मधुबनी जिले के दौरे पर आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम बाबूबरही प्रखंड के बलिराजपुर गांव के लिए है। जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव दोपहर 02:35 बजे दरभंगा एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे। शाम 04:10 बजे बाबूबरही प्रखंड के बलिराजपुर, धता टोल स्थित स्व. अशोक यादव के आवास पर पहुंचेंगे।
वहां परिजनों से मुलाकात करने के बाद शाम 04:55 बजे बलिराजपुर से प्रस्थान करेंगे। नेता प्रतिपक्ष के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस को आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष दरभंगा से बाबूबरही जाने के क्रम में भाया सकरी – राजे टोल प्लाजा – अररिया संग्राम – अंधराठाढ़ी – भूपट्टी – खोजपुर होकर बलिराजपुर पहुंचेगे। बता दें कि बाबूबरही में पिछले दिनों हुई घटना के बाद तेजस्वी यादव के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



