
बिहार
बाबूबरही गोलीकांड: 5 नवंबर को पीड़ित परिवार से मिलेंगे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, बोले – जुल्मी सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी
पटना – 03 नवंबर। मधुबनी के बाबूबरही गोलीकांड मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुद बाबूबरही जाने का ऐलान किया है।
तेजस्वी यादव ने फेसबुक लाइव के जरिए बताया कि वे परसों यानी 5 नवंबर को मधुबनी के बाबूबरही पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वे अभी हैदराबाद पहुंचे हैं।
तेजस्वी ने सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा कि इस जुल्मी सरकार और उसके अपराधी मुखिया एवं गुंडा पुलिस के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
गौरतलब है कि बाबूबरही में ASI की सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग में एक की मौत और तीन के घायल होने के बाद से इलाके में तनाव है। पीड़ित परिवार से मिलने के लिए अब बड़े नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।



