
मधुबनी में जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
मधुबनी- 02 नवंबर। जन सुराज पार्टी के संस्थापक एवं बिहार में एक नई राजनीतिक सोच और जनभागीदारी की पहल के सूत्रधार प्रशांत किशोर का जन्मदिवस मधुबनी जन सुराज पार्टी की ओर से नगर निगम कार्यालय के समीप आशीर्वाद भवन में भव्य रूप से मनाया गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनिल मिश्रा, लोकसभा प्रभारी इंद्रशेखर झा, महामंत्री समसुल हक खान, हरि भूषण मिश्रा, निगम पार्षद संत दास, रोशन झा, प्रोफेसर पी.सी. झा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संयोजन जिला मीडिया प्रभारी राजेश मोहन झा ने किया। कार्यकर्ताओं ने कामना की कि प्रशांत किशोर सदैव स्वस्थ, ऊर्जावान एवं दीर्घायु रहें और उनके विचारों, संकल्पों एवं प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति मिले। बिहार के नवनिर्माण, व्यवस्था परिवर्तन और एक बेहतर भविष्य के संकल्प के साथ उनकी यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे।



