बिहार

मधुबनी में अतिक्रमण पर डंडा, सदर अस्पताल रोड को कराया अतिक्रमण मुक्त

मधुबनी – 31 अक्टूबर। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। सदर एसडीएम चंदन झा
एवं नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती के नेतृत्व में देर शाम सदर अस्पताल जाने वाले मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण खाली कराई गई।
प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान सड़क के दोनों किनारे लगे अस्थायी दुकानों, ठेलों और अवैध रूप से किए गए कब्जे को हटाया गया। इस पहल से सड़क को सुगम और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल जाने वाली सड़क पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती थी, जिससे मरीजों और एंबुलेंस को अस्पताल पहुंचने में काफी परेशानी होती थी।

अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए प्रशासन का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सड़क किनारे अतिक्रमण न करें और शहर को स्वच्छ व सुव्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करें।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!