BPSC TRE-4.0 में आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 3 नवंबर तक कर सकेंगे अप्लाई
पटना, 26 अक्टूबर। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
आयोग द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार, शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल 33,320 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या-15/2026 की कंडिका-3 के नोट-(i) के आलोक में तिथि विस्तार किया गया है। यह विस्तार SLP(Civil) Diary No(s) 28464/2025 रमन कुमार मंडल एवं अन्य बनाम बिहार राज्य एवं अन्य में दिनांक-01.08.2025 को पारित आदेश के आलोक में किया गया है।
नई तिथियां इस प्रकार हैं –
-भुगतान की अंतिम तिथि: 02.11.2026
-ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि: 03.11.2026
साथ ही आयोग ने SLP(Civil) Diary No(s) 28464/2025 से संबंधित वादियों को सूचित किया है कि वे अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि से संबंधित साक्ष्य, आधार संख्या एवं मोबाईल नम्बर के साथ दिनांक-29.10.2026 तक आयोग कार्यालय में समर्पित करें।



