बिहार

PDS के अनाज की गुणवत्ता की गंभीरता से जांच हो: मंत्री लखेंद्र पासवान

पटना, 26 अक्टूबर। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने अधिकारियों को जन वितरण प्रणाली के तहत दिए जा रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता की गंभीरता से जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
मंत्री श्री पासवान ने आज मुख्य सचिवालय, पटना में मंत्री अशोक चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में भाग लिया।

बैठक के दौरान उन्होंने PDS के तहत लाभुकों को उपलब्ध कराए जा रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है, इसलिए इसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वितरित किए जा रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता की गंभीरता से जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि लाभुकों को गुणवत्तापूर्ण अनाज मिले। पात्र लाभुकों के हितों की रक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

बैठक में लक्षित जन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों तक खाद्यान्न का लाभ सुगमतापूर्वक पहुंचाने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!