बिहार
खरगे के बयान पर भाजपा को मिर्ची लगी है, वोट चोरी के मुद्दे से भटकाने की साजिश: हनुमान प्रसाद राउत
मधुबनी, 26 अक्टूबर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भाजपा नेताओं को मिर्ची लगी है। यह देश में चल रहे वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन से घबराकर मुद्दों से भटकाने की साजिश है। ये बातें राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव सह जेपी सेनानी हनुमान प्रसाद राउत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है।
श्री राउत ने कहा कि जिस रोज भाजपा नेताओं के आका मोदी जी ने सोनिया गांधी को ‘बारबाला’ कहा था, उस रोज अगर अपने आका को मर्यादा समझाए होते तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।
उन्होंने कहा कि डरी-सहमी और घबराई हुई भाजपा गलत-गलत हथकंडे अपनाकर देश को गुमराह करना चाहती है, लेकिन उसके चाल-चरित्र को जनता समझ चुकी है।



