
MADHUBANI:- कमला नदी में धंसना में दबने से बच्ची व महिला की मौत, 1 गंभीर
मधुबनी, 24 अक्टूबर। जिला के बाबूबरही प्रखंड क्षेत्र के बेला बकसियाही पंचायत में कमला नदी किनारे बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को मिट्टी लाने गई एक महिला और एक बच्ची धंसना धंसने से मलबे में दब गईं। जिससे दोनों की मौत मौके पर ही हो गयी। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला घर की लिपाई-पुताई के लिए कमला नदी के किनारे से मिट्टी लेने गई थी, साथ में बच्ची भी थी। इसी दौरान नदी किनारे का ऊंचा धंसना अचानक भरभराकर गिर गया और दोनों उसके नीचे दब गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला और बाबूबरही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
वहीं गंभीर रूप से घायल महिला संगीत कुमारी को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया। घटना के बाद बेला बकसियाही गांव में मातम पसर गया है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। मृतक में 42 वर्षीय ललिता कुमारी पति हुकुमदेव यादव एवं 8 वर्षीय ज्योति कुमारी पिता श्री लाल यादव के रुप में पहचान हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे मिट्टी कटाव वाले खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।



