
मुख्यमंत्री के तारापुर विस क्षेत्र के चार स्कूलों को मिला 4.19 करोड़ का तोहफा
पटना- 22 अक्टूबर। बिहार सरकार, शिक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य स्कीम के तहत मुंगेर जिला के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के 4 प्रारंभिक विद्यालयों के भवन निर्माण, चहारदीवारी, विद्युतीकरण, शौचालय, किचन शेड आदि के लिए कुल 4,19,76,000 की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।
विद्यालय का नाम कार्य स्वीकृत राशि
— मध्य विद्यालय, महमदपुर, तारापुर, मुंगेर चहारदीवारी निर्माण 1,37,12,000/-
— मध्य विद्यालय, लखनपुर हिन्दी, तारापुर चहारदीवारी निर्माण 20,33,000/-
— Urdu M.S. Lakhanpur, Tarapur 05 अतिरिक्त वर्गकक्ष, शौचालय, किचन शेड 82,79,000/-
— Basic School Khaira, Kharagpur, Munger 08 अतिरिक्त वर्गकक्ष, चहारदीवारी, विद्युतीकरण 1,79,52,000/-
मुख्य बातें:
राशि की निकासी प्राथमिक शिक्षा, पटना द्वारा की जायेगी और बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (BSEIDC) के PL खाते में जमा होगी। 18 माह के अंदर उपयोगिता प्रमाण-पत्र देना अनिवार्य होगा। राशि का विचलन किसी अन्य मद में नहीं किया जा सकेगा।



