
बिहार
SSB की कार्रवाई, सीमा पर 26.1 लीटर नेपाली शराब बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी, 22 अक्टूबर।भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल की ‘E’ समवाय, गंगौर के अंतर्गत सीमा चौकी अखराघाट के जवानों ने कार्रवाई करते हुए 26.1 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। एक तस्कर संतोष यादव (26), ग्राम मुखियापट्टी, जिला धनुषा, जनकपुर (नेपाल) को साइकिल सहित पकड़ा है। सीमा चौकी अखराघाट ने एक व्यक्ति कौ नेपाल से अवैध सामान लेकर सीमा स्तंभ संख्या 291/12 के पास से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था। साइकिल पर बंधी बोरी की तलाशी लेने पर उसमें से 87 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई।
उसने बताया कि उसने यह शराब नेपाल के शंकर यादव से खरीदी थी। भारत में बेचने के लिए ले जा रहा था। 48वीं वाहिनी के अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ सख्त निगरानी जारी है।



