बिहार

बिहार को AI और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में काम करें: CM सम्राट

बिहार में अगले पांच वर्षों तक प्रत्येक वर्ष एक लाख युवाओं को ए०आई० का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य

पटना- 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बिहार ए०आई० नीति 2026 (Bihar Artificial Intelligence Policy 2026) को लेकर समीक्षा बैठक की।बैठक में सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ए०आई० नीति के विभिन्न प्रावधानों, निवेश को प्रोत्साहित करने, युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने तथा ए०आई० के विकास के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने को लेकर बनाई गई Bihar Artificial Intelligence Policy 2026 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए०आई०) के क्षेत्र में राज्य को अग्रणी बनाने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में ए०आई० कंपनियों, स्टार्टअप्स और डिजिटल उद्यमों के लिए बेहतर अवसर विकसित किए जाएं, ताकि राज्य नई तकनीक और नवाचार का प्रमुख केंद्र बन सके। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक विशेष टीम गठित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।

बिहार ए०आई० नीति 2026 का उद्देश्य राज्य में नई तकनीक, नवाचार, कौशल विकास और डिजिटल उद्यमिता को बढ़ावा देना है, ताकि बिहार के युवाओं को नए अवसर मिलें और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह,सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह,मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!