
MADHUBANI:- माता की विदाई यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए बाटा चौक पर लगा फल स्टॉल
मधुबनी – 21 अक्टूबर। नवरात्र विसर्जन यात्रा को लेकर यात्रा में शामिल भक्तों के लिए शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर मिठाई, फल, शरबत, पानी की व्यवस्था की गई थी। स्थानीय युवाओं और पूजा समितियों द्वारा जगह-जगह स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। शहर के बाटा चौक पर मनोज पूर्वे की देखरेख में फल व पेयजल की व्यवस्था की गई थी। विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और कलाकारों का जगह-जगह स्वागत कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

इस मौके पर मनोज पूर्वे ने कहा कि मां दुर्गा की विदाई यात्रा में सेवा करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। हजारों श्रद्धालु माता को विदा करने के लिए घंटों पैदल चलते हैं। ऐसे में उन्हें फल और पानी उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है। यह सेवा नहीं, मां के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा है। हर साल हम लोग इसी उत्साह के साथ बाटा चौक पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तत्पर रहते हैं।



