
चुनाव आयुक्त को Immunity देने वाला कानून रद्द हो, EVM की जगह बैलेट पेपर आए: खरगे
नई दिल्ली- 21 अक्टूबर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार द्वारा 2023 में लाए गए चुनाव आयुक्त कानून को रद्द करने की मांग की है। श्री खरगे ने कहा कि यह कानून चुनाव आयुक्त को Legal Protection और गलतियां करने की छूट देता है। अब तक जितनी भी गड़बड़ियां हुई हैं, वो ज्ञानेश कुमार के जरिए ही हुई हैं। सवाल है कि सरकार ने उन्हें ऐसी Immunity क्यों दी?
उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार निष्पक्ष चुनाव चाहती है, तो उसे संवैधानिक ढांचे का पालन करना होगा, ज्ञानेश कुमार को हटाना होगा और पूरे सिस्टम को बदलना होगा।
कांग्रेस अध्यक्ष ने तीन प्रमुख मांगें रखीं है। जिसमें चुनाव आयुक्त को legal protection देने वाला कानून रद्द हो, EVM सिस्टम की जगह बैलेट पेपर लाया जाए तथा सॉफ्टवेयर के सेंट्रलाइजेशन को ख़त्म किया जाए। श्री खरगे ने कहा कि हम किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। हम उस संस्था की गरिमा को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, जिसे मोदी सरकार ने नुकसान पहुंचाया है।



