
बिहार
CM ने भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का जताया आभार
पटना 15 अक्टूबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन ट्रेनों से भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, खगड़िया और नौगछिया सहित आसपास के यात्रियों को सुविधा होगी। पर्व-त्योहारों में आवागमन आसान होगा और समय की बचत होगी। इससे सीमांचल और अंग क्षेत्र के बीच संपर्क मजबूत होगा तथा क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र के सहयोग से बिहार में रेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, जिसका लाभ आम लोगों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा और व्यापारियों को मिलेगा। राज्य सरकार रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है।



