
बिहार में डिजिटल क्रांति की नई उड़ान, पाटलिपुत्र में पहले CtrlS डेटा सेंटर का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
पटना, 13 अक्टूबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में CtrlS डेटा सेंटर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने डेटा सेंटर कक्ष का निरीक्षण किया और वहां संचालित डिजिटल कार्यों की जानकारी ली।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में पहली बार 12 मेगावाट क्षमता के डेटा सेंटर की शुरुआत हुई है। उद्योग विभाग के साथ 10 हजार करोड़ रुपये के MoU से राज्य में डिजिटल क्रांति, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि बिहार आईटी पॉलिसी 2024 के तहत स्थापित इस डेटा सेंटर से राज्य में निवेश को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने अगले पांच वर्षों में बिहार में कम से कम 1,000 मेगावाट क्षमता के डेटा सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।



