क्राइम

BIHAR:- नालंदा में जहरीली शराब पीने से आठ की मौत

बिहारशरीफ- 15 जनवरी। बिहार की नीतीश सरकार ने राज्य में शराब के सेवन,उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाई हुई है। इसके बावजूद राज्य में शराब तस्करी,पीने के मामले रोजाना सामने आते रहते हैं। इतना ही नहीं कई बार जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो चुकी है।

डीएम शशांक शुभंकर ने देर शाम प्रेसवार्ता में बताया कि मृतकों के परिजनों ने दूषित शराब पीने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारण पता चलेगा। हालांकि, दूसरी तरफ जिला प्रशासन इस बात को सही साबित करने में लगा है कि मौत शराब पीने से नहीं हुई है। जिले की सारी पुलिस, डीएम-एसपी, तीनों एसडीपीओ, सैकड़ों जवान व श्वान दस्ते के कई कुत्ते दिनभर पहाड़ पर शराब खोजते रहें।

मृतकों की सूची—

1- मृतकों में छोटी पहाड़ी मोहल्ला निवासी स्व. नीरु मिस्त्री के 55 वर्षीय पुत्र मुन्ना मिस्त्री,

2- स्व. लेखा महतो के 50 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र प्रसाद उर्फ नागो,

3- स्व. फगु मिस्त्री के 75 वर्षीय पुत्र भागो मिस्त्री,

4- विजय तांती के 30 वर्षीय पुत्र सुनील तांती,

5- स्व. भत्तू पंडित के 72 वर्षीय पुत्र अर्जुन पंडित,

6- विरेन्द्र शर्मा के पुत्र रामपाल शर्मा,

7- श्रृंगारहाट मोहल्ला निवासी स्व. सुखदेव शर्मा के 62 वर्षीय पुत्र अशोक शर्मा उर्फ कालीचरण,

8- मोगलकुआं-बॉलीपर मोहल्ला निवासी कालेश्वर उर्फ मल्लू के 45 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार शामिल है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button