बिहार

MADHUBANI:- दुर्गा पूजा के मद्देनजर 16 से 21 अक्टूबर तक सभी प्रकार के अवकाश रद्द, अधिकारियों को DM का सख्त निर्देश

मधुबनी, 05 अक्टूबर। दुर्गापूजा-2026 को शांतिपूर्ण,सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने इस संबंध में सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों,अंचल अधिकारियों व अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने,विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया है।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष दुर्गापूजा का आयोजन 11 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान 11 अक्टूबर को कलश स्थापना एवं शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होगा, 17 अक्टूबर को महासप्तमी, 18 अक्टूबर को महाअष्टमी, 19 अक्टूबर को महानवमी तथा 20 अक्टूबर को विजयादशमी का आयोजन किया जाएगा। पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी को देखते हुए जिलाधिकारी ने सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है।

इसी क्रम में जिला पदाधिकारी ने 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर, 2026 तक जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के सभी प्रकार के अवकाश रद्द करने का आदेश जारी किया है। केवल विशेष परिस्थितियों में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी की अनुशंसा पर सक्षम पदाधिकारी द्वारा अवकाश स्वीकृत किया जाएगा। इस निर्णय का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पर्व अवधि में सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहकर विधि-व्यवस्था, यातायात, भीड़ प्रबंधन तथा जनसुविधाओं की सतत निगरानी कर सकें।
दुर्गापूजा के अवसर पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के लिए जिला पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में 8 अक्टूबर, 2026 को अपराह्न 4रू30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी,थानाध्यक्ष, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के अधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में पूजा समितियों के साथ समन्वय, संवेदनशील स्थलों की पहचान, प्रतिनियुक्ति व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, अग्निशमन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, विसर्जन मार्ग की सुरक्षा तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। साथ ही सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित करने तथा पुलिस-प्रशासन के संयुक्त भ्रमण का निर्देश दिया गया है।

जिला पदाधिकारी ने कहा है कि दुर्गापूजा सामाजिक समरसता, आस्था एवं सांस्कृतिक परंपराओं का महापर्व है। सभी अधिकारी पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें,ताकि जिले में शांति, सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बना रहे और श्रद्धालु सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से पर्व का आनंद ले सकें।

जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे पर्व के दौरान शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस को दें।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!