
शिक्षा नीति पर कांग्रेस का मंथन: खरगे-राहुल ने कांग्रेस शासित राज्यों के CMs के साथ की बैठक
नई दिल्ली- 29 सितंबर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को इंदिरा भवन में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ शिक्षा नीति को लेकर बैठक की। बैठक में राज्यों में शिक्षा के क्षेत्र में चल रही योजनाओं, नीतियों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, केरल में नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की गई। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया।



