बिहार

‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ में बोले पूर्व डिप्टी CM तारकिशोर, कहा- आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी

कटिहार- 29 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा,समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कटिहार ग्रामीण मंडल के सिरसा पुराना टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-28 पर ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने केंद्र की सेविकाओं, सहायिकाओं, आशा दीदियों, बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया तथा बच्चों के साथ समय बिताकर स्नेह साझा किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी हैं। इन केंद्रों के माध्यम से गर्भवती व धात्री माताओं तथा नौनिहालों के पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका बच्चों की बेहतर देखभाल, पोषण तथा उनके प्रारंभिक मानसिक एवं शारीरिक विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि एक स्वस्थ, संस्कारित और शिक्षित बचपन ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव तैयार करता है। आंगनबाड़ी केंद्रों को और अधिक साधन-संपन्न बनाना तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

भाजपा जिला महामंत्री सह कार्यक्रम संयोजक सौरभ कुमार मालाकार ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों के बैठने या प्रारंभिक अक्षर ज्ञान का स्थान नहीं हैं, बल्कि यह उनके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास की आधारशिला हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग के सहयोग से इन केंद्रों की उपयोगिता को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। आयोजन के दौरान उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री व पोषण किट का वितरण भी किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!