
यूपी-बिहार MLC चुनाव, भाजपा ने 10 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया
नई दिल्ली- 29 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश और बिहार में विधान परिषद की कुल 10 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम आज घोषित कर दिए। इनमें स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश की 6 सीटें—
वाराणसी स्नातक क्षेत्र: केदारनाथ सिंह,मेरठ स्नातक क्षेत्र: दिनेश गोयल,इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र: अशोक कुमार राठौर.वाराणसी शिक्षक क्षेत्र: प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक क्षेत्र: इंजीनियर हरि किशोर तिवारी,गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र: ध्रुव त्रिपाठी,
बिहार की 4 सीटें—
पटना शिक्षक क्षेत्र: नवल किशोर यादव, कोसी स्नातक क्षेत्र: डॉ. एनके यादव, दरभंगा स्नातक क्षेत्र: सर्वेश कुमार, तिरहुत शिक्षक क्षेत्र: नरेंद्र प्रसाद सिंह उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही दोनों राज्यों में स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर पार्टी की चुनावी तैयारियों की तस्वीर साफ हो गई है। अब इन क्षेत्रों में भाजपा का प्रचार अभियान तेज होने की उम्मीद है।



