बिहार

BIHAR:- मधुबनी के वाहन ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक परिसर में मेले की आड़ में जुआ का धंधा, प्रशासन मौन

मधुबनी- 28 सितंबर। मधुबनी शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले गंगासागर चौक स्थित वाहन ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक परिसर इन दिनों जुए का अड्डा बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक परिसर में कुछ दिनों से खुलेआम ‘किस्मत आजमाओ’ और ‘इनाम जीतो’ के नाम पर जुआ खिलाया जा रहा है। स्टॉल पर लोगों को पांच हजार पर 15 हजार जीतने का लालच दिया जा रहा है। इस लालच में आकर प्रतिदिन सैकड़ों लोग, खासकर युवा और मजदूर वर्ग, हजारों रुपये गंवा रहे हैं। जबकि उक्त स्थान पर पुलिस की तैनाती के बावजूद इस धंधा पर पुलिस द्वारा रोक नही लगाई जा रही है।

पीड़ित ने सुनाई आपबीती

रहिका प्रखंड के इजरा गांव निवासी मो. नैयर आजम ने बताया कि मेला घूमने गया था। एक स्टॉल पर भीड़ देखकर मैं वहां गया। वहां मौजूद व्यक्ति ने मुझे 5 हजार रुपये जमा करने को कहा और बोला कि तुरंत 15 हजार मिलेगा। जब मैंने मना किया तो स्टॉल के आसपास खड़े 4-5 लोगों ने मुझे घेर लिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। बड़ी मुश्किल से मैं वहां से निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा खेल सोची-समझी साजिश के तहत चल रहा है, जहां पहले जीत का झांसा देकर लोगों को फंसाया जाता है और फिर धमकाकर पैसे वसूले जाते हैं। शाम होते ही इस स्टॉल पर भीड़ बढ़ जाती है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सरकारी जमीन, वो भी ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक जैसी महत्वपूर्ण जगह पर इस तरह का अनैतिक धंधा कैसे चल रहा है? यह समझ से परे है। पुलिस की गाड़ी दिन में कई बार यहां से गुजरती है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। लोगों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि वाहन टेस्टिंग ट्रैक परिसर में चल रहे जुआ स्टॉलों की तत्काल जांच की जाए। जुआ स्टाल की अनुमति किसने दी और किस आधार पर दी, इसकी जांच हो। जुआ संचालक पर प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। जब तक इस पर रोक नहीं लगती, तब तक आम लोगों की गाढ़ी कमाई यूं ही लुटती रहेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!