
MADHUBANI:- अतिथि शिक्षकों पर अभद्र व्यवहार व मारपीट का आरोप, डाक अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग
मधुबनी- 27 सितंबर। जिले के अररिया संग्राम स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के दो अतिथि शिक्षकों पर तुलापतगंज उप डाकघर के एबीपीएम ने गंभीर आरोप लगाए हैं। एबीपीएम ने अतिथि शिक्षक सुनील सदानंद एवं रामबहादुर पर डाक वितरण कार्य में बाधा डालने, डिलीवरी स्लिप में छेड़छाड़, गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है।
मामले को लेकर एबीपीएम ने डाक अधीक्षक, मधुबनी तथा डाक निरीक्षक, फुलपरास को लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन में कहा गया है कि पिछले कई महीनों से दोनों शिक्षकों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। कॉलेज परिसर में डाक वितरण के दौरान रोका-टोका जाता है। हाल में डिलीवरी स्लिप को लेकर विवाद और बढ़ गया।
एबीपीएम का कहना है कि उन्होंने पहले अपने स्तर से मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन सुधार नहीं होने पर विभाग को लिखित शिकायत करनी पड़ी। उन्होंने मांग की है कि जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए ताकि डाक सेवाएं सुचारू रह सकें।



