
बिहार
जयनगर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी – 27 सितंबर। 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 संदिग्ध नशीले इंजेक्शन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2070 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार 26 सितंबर की रात करीब सीमा स्तंभ संख्या 269/06 से करीब 2.5 किमी भारतीय क्षेत्र में बेला बांध के पास तलाशी के दौरान जीवछ यादव (37 वर्ष) निवासी बेल्ही, वार्ड 02, जयनगर के पास से Leegesic Injection 100 नग और Avil Injection 100 नग बरामद हुए। उसने इंजेक्शन बेल्ही गांव के रुपेश कुमार से 16,500 रुपये में लिए थे और बेला निवासी निशांत कुमार को देने जा रहा था। कमांडेंट ने कहा कि सीमा क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।



