[the_ad id='16714']

12 घंटे ईडी की रेड चली, संजय सिंह के घर मिला कुछ नहीं फिर भी कर लिया गिरफ्तार: अरशद खान

झांसी- 08 अक्टूबर। आम आदमी पार्टी (आआपा) के उ.प्र. प्रभारी सांसद संजय सिंह की ईडी द्वारा गिरफ्तारी से आम जनमानस में भारी रोष है। कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई, मोदी-अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत आवाज बनकर उभरे संजय सिंह को दबाने की साजिश है। संजय सिंह की गिरफ्तारी से नाराज कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों यूपी सहित पूरे देशभर में विरोध प्रदर्शन किया।

ज़िला अध्यक्ष अरशद खान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि 2024 में मोदी जी आईएनडीआईए गठबंधन से चुनाव हार रहे हैं। इसी बौखलाहट में गठबंधन की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

जिला अध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि फर्जी शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नहीं लिया। सांसद संजय सिंह कोई अंजान व्यक्ति नहीं हैं कि अभियुक्त इतनी बार बयान देते हुए भी सांसद संजय सिंह का नाम याद नही आया? अचानक से ईडी द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया। महीने भर के अंदर अभियुक्त को जमानत मिल गई और ईडी ने उसकी जमानत का कोई विरोध नहीं किया। जमानत के कुछ दिन बाद ही उसको सरकारी गवाह बना दिया गया। 12 घंटे ईडी की रेड चली जिसमें सांसद संजय सिंह के घर का कोना कोना छान मारा फिर भी कुछ नहीं मिला इसके बावजूद गिरफ्तार किया गया।

ईडी भाजपा के दबाव में काम कर रही है इसलिए सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले सम्मन तक नहीम भेजा। संजय सिंह लगातार मोदी-अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ते रहे हैं और उन्होंने अडानी के घोटालों के साक्ष्य ईडी के सामने प्रस्तुत किए लेकिन ईडी ने अडानी के खिलाफ कार्यवाही न करते हुए मोदी के दबाव में आकर संजय सिंह को ही गिरफ्तार करवा दिया।

प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि संजय सिंह ने मणिपुर हिंसा में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ सदन में आवाज उठाई तो उन्हें राज्य सभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया और आज तक वो निलंबित है। सांसद संजय सिंह लगातार दलितों,पिछड़ों,आदिवासियों, अल्पसंख्यकों व समाज के कमज़ोर वर्गों की आवाज लगातार उठाते रहे हैं और सरकार से सवाल पूछते रहे हैं। संजय सिंह ने समय समय पर किसानों के हितों की रक्षा के लिए,युवाओं के रोजगार के लिए, पुरानी पेंशन की बहाली के लिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाते रहे हैं।

महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा ने कहा सांसद संजय सिंह के खिलाफ ये पूरा मामला फर्जी,बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!