
भगवान परशुराम जयंजी पर बोले अतिथि: प्राचीन काल से ही राष्ट्र निर्माण में ब्राह्मण समाज का योगदान महत्वपूर्ण
मधुबनी- 19 अप्रैल। मैथिल परशुराम सेना के तत्वावधान में स्थानीय चंद्रा कॉम्प्लेक्स में भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुकुल के 51 बच्चों द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा से की गई। शोभायात्रा जलधारी चौक होते हुए कोर्ट गेट, थाना चौक, विद्यापति टावर होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता और संतोष कुमार झा के संचालन में लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा प्रकट की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज का योगदान प्राचीन काल से ही राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।
वर्तमान समय में समाज को संगठित होकर शिक्षा, संस्कार और सामाजिक उत्थान के मार्ग पर अग्रसर होने की आवश्यकता है।वक्ताओं ने समाज में एकता, संस्कार और गौरव की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। ब्राह्मण समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत एवं राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में नगर विधायक माधव आनंद, मुख्य संरक्षक संतोष कुमार झा, इन्द्र शेखर झा, मनोज मिश्रा,वशिष्ठ नारायण झा, नलिनी रंजन झा, सतीश चंद्र मिश्रा, केदार झा, दशरथ झा, अवध किशोर झा, राजेश कुमार झा, राजू कुमार झा, प्रो. पीसी झा, सुधाकर मिश्रा, अनूप कश्यप, मुकेश झा, डॉ. संजीव झा, दयाशंकर मिथिलांचली, राजा झा, सुमन झा, अमित झा, मनोज झा, प्रकाशचंद्र झा, राहुल मिश्रा, डॉ. इन्द्र मोहन झा, विपिन झा, शुभंकर झा, विकास झा, शैलेन्द्र झा, चुनु झा, रत्न झा, सुनील झा, शुभम झा, रोहित, विकी झा, विजेता झा, सरोज, अनीता झा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।



