ताज़ा ख़बरें

पवन सिंह का गीत “तुमसा कोई प्यारा” का टीजर रिलीज

मुंबई-05 दिसंबर। भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपने अलग अंदाज में भोजपुरी संगीतप्रेमियों के मनोरंजन के लिए जल्द ही लेकर आ रहे हैं एक बवाल गाना, जिसके बोल हैं तुमसा कोई प्यारा…। इस धमाकेदार गाने का टीज़र टिप्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज हो गया है, जो खूब सराहा जा रहा है।

इस गाने में पवन सिंह के साथ दो लोग नजर आ रहे हैं। एक हैं सौंदर्य शर्मा तो दूसरी हैं लेखा प्रजापति। पवन सिंह के फैंस एवं श्रोता यह टीजर देखते ही बोल पड़े कि क्या बवाल टीज़र है। रिकॉर्ड मशीन पवन सिंह का यह टीज़र बता रहा है कि गाना आग लगाने वाला है। कुछ सेकंड्स के टीज़र में पवन सिंह बाइक पर अट्रैक्टिव अंदाज में एंट्री करते हैं और अपनी प्रेमिका लेखा प्रजापति से गले मिलते हैं वहीं कहानी में मोड़ तब आता है जब उस लड़की को गले लगाते हुए सौंदर्य शर्मा पवन सिंह को देख लेती हैं। उसके बाद जो वह लुक देती हैं वह देखने लायक है। पवन सिंह का आने वाला पूरा गाना देखना रोचक होगा। इस टीज़र ने पवन सिंह के फैंस के बीच उत्सुकता जगा दी है।

खुद पवन सिंह इस गाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसका टीज़र शेयर करते हुए लिखा है “आ रहा हूँ एक नए अंदाज में लेकर एक धमाकेदार गाना तुमसा कोई प्यारा बहुत जल्द लेकर। टिप्स भोजपुरी पर यह गीत जल्द रिलीज होगा।” इस गाने को पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है। गीत रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं जबकि संगीतकार प्रियांशू सिंह हैं। तुमसा कोई प्यारा गाने के ओरिजनल गीतकार राहत इंदौरी, संगीतकार अनु मलिक थे। जिसे कुमार शानू,अल्का याग्निक ने गाया था।पवन सिंह के इस सांग के डायरेक्टर आनंद मिश्र, डीओपी जय पारिख है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button