ताज़ा ख़बरें

निजी स्कूलों से बेहतर हैं दिल्ली के सरकारी स्कूल: केजरीवाल

नई दिल्ली- 27 अगस्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राजधानी के सरकारी स्कूल निजी स्कूलों से बेहतर हैं। केजरीवाल ने नजफगढ़ में शहीद भगत सिंह आर्म फोर्सेज प्रिपेरटॉरी स्कूल के उद्घाटन के दौरान कहा कि दिल्ली सरकार अच्छी शिक्षा के लिए काम कर रही है। यहां अमीर और गरीब सभी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए समान शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

केजरीवाल ने कहा कि यहां पढ़ने के लिए 18 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया था लेकिन कुछ लोगों को ही दाखिला मिल पाया है। केजरीवाल ने कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी सफल हों और अधिक से अधिक लोग नेशनल डिफेंस एकेडमी के लिए क्वालीफाई होकर देश की सेवा करें। केजरीवाल ने कहा कि इस स्कूल में पढ़ने वाले लगभग 80 फीसदी छात्र-छात्राएं सरकारी स्कूलों से आए हैं।

उल्लेखनीय है कि आवासीय सुविधा के साथ स्कूल में मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी। यह स्कूल पूरी तरह से निःशुल्क होगा। स्कूल में छात्रों को आवासीय सुविधा भी दी जा रही है । जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उन्हें यहां हॉस्टल की सुविधा दी जाएगी। स्कूल में एनडीए समेत दूसरी आर्म्ड सर्विसेस के लिए बच्चों को तैयार किया जाएगा। ट्रेनिंग देने के लिए विशेषज्ञ फैकल्टी खासकर सेवानिवृत्त आर्मी या एयरफोर्स ऑफिसर को रखा जाएगा। दिल्ली में रहने वाला कोई भी बच्चा 9वीं और 11वीं कक्षा में दाखिला ले सकता है। 9वीं और 11वीं कक्षा में 100-100 सीटें होंगी। जिसमें 60 लड़के होंगे और 40 लड़कियां होंगी। इस साल से इसकी कक्षाएं शुरू हो रही हैं।

9वीं व 11वीं में एडमिशन के लिए 18541 छात्रों ने किया था आवेदन

आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल में 9वीं और 11वीं कक्षा में एडमिशन लेने के लिए करीब 18541 बच्चों ने आवेदन किया था। इन 18541 छात्रों में 9वीं के लिए 7265 और 11वीं के लिए 11275 छात्रों ने आवेदन किया था। इन में से 9वीं कक्षा में एडमिशन लेने के लिए आवेदन करने वोल 400 छात्रों को और 11वीं में एडमिशन लेने के लिए आवेदन करने वाले 405 छात्रों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। 9वीं और 11वीं के लिए 100-100 छात्रों को मेडिकल के लिए बुलाया गया। वर्तमान में 9वीं में 89 और 11वीं 91 छात्रों का एडमिशन लिया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button