
क्राइम
तस्करी के आरोप में महिला सहित तीन गिरफ्तार,2.8 किलो हेराइन जब्त
सिलीगुड़ी-12 दिसंबर। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने रविवार को करोड़ों रुपये की हेरोइन के साथ एक महिला सहित तीन तस्करी के आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास जब्त 2 किलो 800 ग्राम हेरोइन की अनुमानित कीमत करोड़ों में है।
बताया गया कि एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि मुर्शिदाबाद से हेरोइन की बड़ी खेप खोरीबाड़ी के रास्ते नेपाल ले जाया जा रहा है। इस पर एसटीएफ ने खोरीबाड़ी पुलिस की मदद से बतासी के कालीबाड़ी इलाके में अभियान चलाकर मुर्शिदाबाद निवासी पिंटू शेख और आलम शेख और खोरीबाड़ी की निवासी जोत्सना मलिक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान तीनों के पास से 28 पैकेट हेरोइन बरामद की गई है। इन तीनों आरोपितों को पुलिस सोमवार को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश करेगी।



