
बारात से लौट रही कार के खाई में लुढक़ी, दूल्हे के नाना की मौत
मंडी- 12 दिसंबर। बारात से लौट रही कर के खाई में लुढक़ने से दूल्हे के नाना की मौत हो गई है। जबकि पिता और चाचा समेत तीन गंभीर घायल हैं। हादसा मंडी जिला के कोटली उपमंडल में हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार बारात बल्हघाटी से कुम्हाारडा गई थी। रविवार को विदाई के बाद जब बारात लौट रही थी तो यह दुर्घटना घटी। बताया जा रहा है कि यह कार करीब दो सौ फुट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे का कारण धुंध माना जा रहा। स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाला सभी को 108 एंबुलेंस से कोटली अस्पताल ले जाया गया, जहां दूल्हे के नाना को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि तीनों घायलों को मंडी अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे का कारण धुंध माना जा रहा है।
इधर, एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान रिटायर्ड कैप्टन भूप सिंह गुलेरिया के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि कोटली पुलिस ने मौका पर जाकर तहकीकात की है। जिसमें पाया गया कि कार को यादव सिंह चला रहा था जो घायलों में शामिल है। पुलिस ने यादव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।



