कांकेर/रायपुर- 09 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के रावघाट थाना क्षेत्र के बैहासालेभट में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कैंप से करीब डेढ़ किमी दूरी पर स्थित सेंदरी बहार नाला के पास नक्सलियों ने गुरुवार अपराह्न 3.30 बजे के आसपास एक के बाद एक दो ब्लास्ट किए। इसमें कोई जवान हताहत नहीं हुआ है। ब्लास्ट की पुष्टि अंतागढ़ एसडीओपी अमर सिदार ने की है। उन्होंने बताया कि जवान गश्त पर निकले थे, उसी दौरान नक्सलियों ने ये ब्लास्ट किए।
घटना की जानकारी मिलते ही अमर सिदार सहित सभी प्रमुख अफसर घटनास्थल की ओर रवाना हुए। इसके साथ ही इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है।