
सरकार के अड़ियल रवैये से नही चलता देश: टिकैत
बागपत- 2 दिसंबर। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार के अड़ियल रवैये से देष नहीं चलताँ एमएसपी पर कानून समेत कई मामलों पर सरकार से समझौता होने तक किसानों का आंदोजन जारी रहेगा। बड़ौत तहसील क्षेत्र के जिवाना गांव के ओम रिसोर्ट में गुरूवार को भाकियू नेता राकेश टिकैत एक शादी समारोह में पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की जल्द बर्खास्तगी व गिरफ्तारी होनी चाहिए। सरकार के कृषि कानून वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब तक एमएसपी पर कानून नहीं बनेगा। देश भर में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस नही होंगे। आंदोलन के दौरान थानों में बंद किए गए ट्रैक्टर रिलीज नही होंगे। आंदोलन में शहीद किसानों को आर्थिक मदद नही मिलेगी, तब तक किसान आंदोलन जारी रखेंगे। 22 जनवरी के बाद सरकार से कोई वार्ता नही हुई है। सरकार संस्थाओं पर कब्जा करके देश की प्रॉपर्टी को बेचकर देश को कहां ले जाना चाहती है। उप्र में विधानसभा चुनाव में रुख के बारे में उन्होंने कहा कि जब तक आचार संहिता लागू नही होती तब तक कोई निर्णय नहीं है। इसके बाद देश भर में बैठक कर जनता के बीच जाकर ही कोई निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान गौरव टिकैत, राजेंद्र चौधरी, चौधरी सुरेंद्र सिंह, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।



