
सुधा दूध की गाड़ी पलटी, चालक गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती
मधुबनी-17 अप्रैल। जिला मुख्यालय से मंगरौनी हार्ट हॉस्पिटल जाने वाले सड़क पर बने डायवर्सन कटे रहने के कारण सुधा दूध की बड़ी गाड़ी पलट गई। आसपास के सहयोग से गाड़ी में फंसे चालक को निकाला गया। चालक की भी स्थिति खराब देखते हुए स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल मधुबनी में इलाज के लिए भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना होने के बाद स्थानीय लोगों ने बांस बल्ला से सड़क को जाम कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जबतक जिला पदाधिकारी इसका कोई निर्णय नहीं करेंगे,तबतक सड़क जाम रहेगा।
मौके पर योगेन्द्र मिश्रा,शंकर मिश्रा,अशोक राय,मनोज यादव,अमित कुमार,अजय झा,दशरथ, भोला,रत्नेश झा एवं सदर थाना और राजनगर थाना मौजुद थे। इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि राजनगर प्रखण्ड अन्तर्गत मंगरौनी जाने वाले सड़क जर्जर स्थिति जहां वर्षों से ध्वस्त पुलिया के उपर से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह,मंत्री रामप्रीत पासवान समेत कई मंत्री विधायक और जिला प्रशासन के कई अधिकारी एकादश रूद्र मंदिर में पूजा करने साल में दो बार जरूर आते हैं। इस सड़क की जर्जरता के जानकारी स्थानीय लोगों ने मंत्री को देते रहते हैं। परंतू इस ओर कोई ध्यान नही दे रहे हैं। जिस कारण आए दिन इस सड़क पर दुर्घटना होती रहती है।



