[the_ad id='16714']

संविधान से छेड़छाड़ कर रही है मोदी सरकार: अधीर रंजन

नई दिल्ली-20 सितंबर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार संविधान से छेड़छाड़ कर रही है। चौधरी ने बुधवार को आरोप लगाया कि मंगलवार को संविधान की जो प्रतियां संसद सदस्यों को दी गईं, उसमें छपी प्रस्तावना से ‘सेक्युलर’ और ‘सोशलिस्ट’ शब्द हटा दिए गए हैं। यह सरकार संविधान को बदलना चाहती है।

हालांकि कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने इस मुद्दे पर कहा कि जब संविधान अस्तित्व में आया, तब समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्द नहीं थे। ये शब्द संविधान के 42वें संशोधन में जोड़े गए। प्रति में संविधान की प्रस्तावना का मूल संस्करण था और ये शब्द बाद में संवैधानिक संशोधनों के बाद इसमें जोड़े गए थे।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rashifal

error: Content is protected !!