
बिहार
मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को दी विश्वकर्मा पूजा की शुभकामना
पटना- 17 सितंबर।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देश के सभी श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण के प्रणेता हैं। बिहार की प्रगति और विकास में हमारे श्रमिक भाई-बहनों का अतुलनीय योगदान है। उनके परिश्रम और सहयोग से राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।
मुख्यमंत्री ने सभी श्रमिक बंधुओं एवं श्रम संगठनों से राज्य के औद्योगिक विकास और उत्पादकता में वृद्धि के लिए पूर्ण सहयोग देने की अपील की।
उन्होंने राज्यवासियों से विश्वकर्मा पूजा को आपसी भाईचारे,पारस्परिक प्रेम एवं सामाजिक सौहार्द्र के साथ मनाने का आह्वान किया।



